AMU कैंपस शूटआउट: शिक्षक की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) परिसर में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी के पास स्थित कैंटीन क्षेत्र में हुई, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक रात्रि भोजन के बाद अपने दो सहयोगियों के साथ परिसर में टहलते हुए कैंटीन की ओर पहुंचे थे। रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान शिक्षक के सिर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  बिजोपुरा में चुनावी रंजिश में हिंसा, महिला प्रधान के बेटे व पौत्र सहित नौ नामजद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राव दानिश के रूप में हुई है। वे पूर्व में एएमयू के छात्र रह चुके थे और वर्तमान में एबीके यूनियन स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके माता-पिता दोनों एएमयू से सेवानिवृत्त शिक्षक बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, हाल के दिनों में कैंपस में बाहरी लोगों की अवैध आवाजाही की शिकायतों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, कई गांवों का सम्पर्क टूटा

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौता उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »