बंधन बैंक कर्मी को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस द्वारा बन्धन बैंक के कलेक्शन एजेन्ट के साथ हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करते हुए इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली लगने के कारण एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। इन बदमाशों ने बैंक के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर 60 हजार रुपये की लूट की थी, पुलिस ने लूटी गई रकम में से 18,100 रुपये बदमाशों के पास से बरामद किये हैं। साथ ही एक पल्सर मोटर साईकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए गये।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ लक्ष्मण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बन्धन बैंक के कलेक्शन एजेन्ट से लूट के अभियोग का अनावरण कर दिया गया है। बीती रात पुलिस टीम की चैकिंग के दौरान ढांसरी रोड पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि बीती सात अगस्त को जानसठ में सादपुर रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधन बैंक के कलेक्शन एजेन्ट पर गोली चलाकर लूट की घटना कारित की गयी थी। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगा दिया गया था। गत रात्रि जानसठ पुलिस ढांसरी रोड पर चैकिंग कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में जांच दल ने पकड़े 20 लाख नगद

इसी दौरान मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया, परन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस को देखकर मोटर साईकिल को वापस भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाशों की मोटर साईकिल तीव्र गति होने के कारण फिसल कर गिर गयी। बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किये गये जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश नईम अब्बास पुत्र इशरत अब्बास निवासी खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी बदमाशों सैफ उर्फ रजब अली पुत्र अंसार निवासी गढी थाना जानसठ और शावेज पुत्र अली अब्बास निवासी खिरवा जलालपुर जनपद मेरठ को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटर साईकिल, 18,100 रूपये नगद व तीन तमंचे और कारतूस बरामद किये गये। इन बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहित कुमार तेवतिया, धर्मवीर कर्दम तथा प्रशिक्षु उप निरीक्षक पवन प्रताप, हैड कांस्टेबल जीत सिंह, कांस्टेबल कपिल कुमार, विशाल भारद्वाज और हरेन्द्र सिंह शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार से आक्रोशित किसानों ने घेरी कलेक्ट्रेट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार से आक्रोशित किसानों ने घेरी कलेक्ट्रेटस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  योगी मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर, ओपी राजभर और आरएलडी के कोटे से एक मंत्री बनाए जाने की अटकलेंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  योगी मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर, ओपी राजभर और

Read More »