एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) की बोर्ड मीटिंग में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को लेकर कमिश्नर सहारनपुर खासे नजर आये और एक एक्सईएन को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जनपद में चल रहे होटल, व्यावसायिक भवनों के नक्शे के अनुसार निर्माण को लेकर उन्होंने निर्देश दिये कि नक्शा पास होने के साथ ही विभागीय अधिकारी भौतिक सत्यापन अवश्य करेंगे। महायोजना 2021 और 2031 के मास्टर प्लान के लिए बिन्दुवार चर्चा की गई और बोर्ड मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।

प्राधिकरण के सभागार में शनिवार को 54वीं बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से सहारनपुर मंडल के कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद उपस्थित रहे। उनके पहुंचने पर एडीएम की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बुके देकर स्वागत किया। बोर्ड मीटिंग काफी लम्बी चली। इसमें बिन्दुवार प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उनको पारित किया गया। बोर्ड मीटिंग में खतौली में एसबीएम और अमन रोलिंग मिल सहित अन्य व्यवसायिक निर्माण के लिए एमडीए से पारित नक्शों के प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान खतौली एक्सईएन निर्माण की अद्यतन स्थिति के सम्बंध में कोई जवाब नहीं दे पाये। कमिश्नर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने नक्शा पास होने के बाद निर्माण पर निगरानी के लिए भौतिक सत्यापन किया है तो उन्होंने इंकार कर दिया, जिसको लेकर कमिश्नर ने उनको खूब फटकार लगाते हुए कहा कि नक्शा पास होने के बाद प्राधिकरण का दायित्व है कि उनकी पूरी निगरानी इसलिए की जाये कि नक्शे के अनुसार ही निर्माण हो रहा है या नहीं, निर्माण पूर्ण होने पर अवैध निर्माण बताकर भवनों को सील किये जोन की परम्परा को छोड़ने की हिदायत देते हुए उन्होंने उपाध्यक को निर्देश दिये कि एक्सईएन खतौली को नोटिस जारी करते हुए लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा जाये।

इसके साथ ही सरकूलर रोड पर स्थित होटल स्वर्ण इन के अवैध निर्माण और अवैध रूप से सड़क पर की जाने वाली पार्किंग का मुद्दा भी बोर्ड मीटिंग में उठाया गया। इसमें जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने खुद अवैध पार्किंग को लेकर कार्यवाही नहीं करने पर नाराजगी जताई। उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि होटल स्वर्ण इन पर नाले पर किया गया अवैध कब्जा तो जेसीबी से हटवाया गया है, लेकिन अवैध पार्किंग को लेकर अभी कार्यवाही की जा रही है। सड़क पर पार्किंग नहीं करने दी जायेगी। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरे और अव्य व्यवस्था के बजट को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें उपाध्यक्ष ने बताया कि तीन माह के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पर दस लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा है। ऐसे में निर्णय हुआ कि एमडीए द्वारा पुलिस विभाग को कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे और उनके सर्विलांस के लिए एकमुश्त 25 लाख रुपये का बजट दिया जायेगा। इसमें पुलिस विभाग ही अपने स्तर से कांवड़ मार्ग पर आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कार्यवाही करेगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री जयंत ने पौंछे शहीद लोकेश की मां के आंसू, राकेश टिकैत ने गोद में खिलाया बेटा

मुजफ्फरनगर में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑडीटोरियम के निर्माण के लिए ओपन टैण्डर करने, 29 करोड़ रुपये की लागत से भूमि अधिग्रहण करते हुए एटूजेड रोड के पास 25 मीटर चौडा मार्ग विकसित करने और 1996 से दैनिक वेतनभोगी के रूप में एमडीए में कार्य कर रहे 16 कर्मचारियों को मानदेय में छठे वेतन आयोग का लाभ दिलाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही महायोजना 2021 और 2031 के मास्टर प्लान को लेकर शासकीय निकाय की बैठक से आये प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिये गये। बैठक में मुख्य रूप से कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद, डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, सचिव आदित्य प्रजापति, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, जल निगम के एक्सईएन अबु जैद, बोर्ड सदस्य भाजपा नेता शरद शर्मा, श्रीमोहन तायल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 विद्यालयों को डीआईओएस ने जारी किया नोटिसवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मनाया पत्रकारिता दिवसभाकियू नेता

Read More »