गांधी कालोनी में छेड़छाड़ करने वालों का पुलिस ने किया इलाज

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश कालोनी गांधी कालोनी में शुक्रवार की शाम छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए गोली मारने की धमकी देने वाले तीन में दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया और उनका पुलिसिया अंदाज में ऐसा स्वागत किया गया कि वो सिपाहियों के कंधों पर टंगे हुए तौबा करते नजर आये। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस अभी तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों को रात्रि में ही लगा दिया गया था।

शुक्रवार को स्कूटी सवार दो छात्राएं गांधी कालोनी में ट़्यूशन पढ़ने आ रही थी। उन्हें ढ़ाटाधारी बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया और छात्राओं पर गाली देने का आरोप लगाने लगे। छात्राओं के मना करने पर युवकों ने गाली गलौज कर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। एक युवक ने साथी से तमंचा देने को कहा। इससे घबराई छात्राएं माफी मांगने लगी। तो युवक धमकी देकर चले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई और कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उधर, जाते समय युवकों की बाइक की एक छात्रा ने वीडियो बना ली। एक छात्रा ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके भाई व पिता ने आकर नगर पालिका सभासद अमित पटपटिया व अन्य लोगों को बताया। छात्रा के परिजन घूम रहे थे तभी आरोपी युवक भी वहां पहुंच गए। जिन्हें वीडियो के आधार पर पहचान लिया गया। इस पर आरोपी युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को घेरा तो वह बाइक छोड़ कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर आरोपियों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया था।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रात्रि में ही पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिया गया था। पुलिस ने देर रात इस मामले में दो आरोपियों शोभित पुत्र अनिल शर्मा गंगा विहार और उज्जवल पुत्र प्रवेंद्र पाल निवासी आदर्श कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। इंस्पेक्टर मंडी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मंडी थाने में सिपाहियों के द्वारा कंधों पर लादकर इनको लाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खबरों के साथ खूब वायरल हो रहा है। बताया कि तीनों ही आरोपी नई मंडी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उन्होंने छात्राओं से छेड़छाड़ की बात भी स्वीकार कर ली है। पुलिस अब उनसे तमंचा बरामद करने का प्रयास कर रही है, जो छात्राओं को डराने के लिए उनके पास था। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयास

Also Read This

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  NOIDA PANCHAYAT-भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस से भिड़ गये किसानराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन

Read More »