कारखाना विभाग ने शुरू किया ‘प्रशासन आपके द्वार’ विशेष शिविर

मुजफ्फरनगर। उद्योगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं को प्रदान कर कम समय से ज्यादा सेवा के उद्देश्य से कारखाना विभाग द्वारा ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में जुलाई माह के दौरान विशेष शिविरों का आयोजन शुरू किया गया है।

एडीएफ बाल कृष्ण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों में कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत कारखानों के मानचित्र अनुमोदन, लाइसेंस जारी करने, संशोधन तथा नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री शुक्ला ने बताया कि इच्छुक औद्योगिक इकाइयों के आकूपायर या प्रबंधक इन शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर, मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिविर स्थल पर ही उन्हें लाइसेंस प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कन्याएं समाज की धरोहर, इनकी सुरक्षा-संरक्षण जरूरीः कपिल देव

एडीएफ श्री शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से सेवा लाभ लेने के लिए कुछ दस्तावेज लाना अनिवार्य किया गया है। इनमें साइट मैप व डिटेल्ड प्लान सहित कारखाने का मानचित्र, फार्म-1, प्रश्नावली, प्रोसेस फ्लो चार्ट एवं स्थायित्व का प्रमाण पत्र, भवन के कब्जे से संबंधित पत्रावली, अग्निशमन विभाग का अद्यतन अनापत्ति प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी या सहमति पत्र और औद्योगिक क्षेत्र से बाहर स्थित इकाइयों के लिए नगर निकाय की एनओसी शामिल है। एडीएफ ने बताया कि शिविरों की तिथि एवं स्थान की जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार प्रसारित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयां इसका लाभ उठा सकें।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी डीजे कांवड़ रोकने को कांवड़ियों के बीच पहुंचे एसपी सिटी पसीने में डूबे
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *