MUZAFFARNAGAR-पीआरडी स्वयं सेवक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान खुद एक सार्वजनिक मंच पर यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी पार्टी की यूपी सरकार के कार्यकाल में अफसर शाही इस कदर हावी हुई है कि अफसर किसी भी काम को सुनने के लिए तैयार नहीं है, उन्होंने व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के आरोप भी लगाये और अफसरों को कंट्रोल करने की सीख भी योगी सरकार को दे दी। इसके अगले ही दिन एक पीआरडी स्वयं सेवक को विभागीय भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर वर्दी पहनकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए देखा गया। इस पीआरडी जवान ने जिलाधिकारी के नाम दिये प्रार्थना पत्र में अपने ही कमांडेंट और विभागीय बाबू पर बिना रिश्वत लिये ड्यूटी नहीं लगाने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

सदर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी समुन्द्र पाल पुत्र मेहरचन्द पीआरडी स्वयं सेवक है। सोमवार को समुन्द्र पाल अपनी वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और डीएम दफ्तर के पास विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथों में डीएम के नाम का प्रार्थना पत्र लिये पीआरडी समुन्द्र पाल ने कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि विभागीय कमांडेंट सचिन कुमार और विभागीय बाबू यशपाल बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बिना पैसे लिये वो किसी भी स्वयं सेवक की ड्यूटी नहीं लगाते हैं, जो इनके मन की मुराद पूरी कर देता है उसको मनचाही ड्यूटी और स्थान उपलब्ध कराया जाता है, जो पैसा देने में असमर्थता व्यक्त करता है उस स्वयं सेवक की ड्यूटी 35 किलोमीटर दूर लगा दी जाती है। उसको अन्य तरीकों से भी परेशान किया जाता है। समुन्द्र पाल ने आरोप लगाया कि जब उसने आवाज उठाई और विरोध किया तो उसको भी प्रताड़ित किया गया और उसको पागल घोषित करने की साजिश भी रची गई। पीआरडी स्वंय सेवक ने जिलाधिकारी से विभागीय भ्रष्टाचार के मामले में जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रह्मपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, नागरिकों में भयजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »