सूजडू में सफाई कर्मचारियों पर हमला, विरोध पर की गई मारपीट

नाले की सिल्ट उठाने गई पालिका सफाई टीम से गाली गलौच, वाहनों पर किया पथराव, दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। शहर के सूजडू क्षेत्र में नगरपालिका परिषद की सफाई टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। नाले की सफाई के दौरान पहुंचे कर्मचारियों के साथ अभद्रता, मारपीट और वाहनों पर पथराव किया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूजडू स्थित रतन मार्किट में नगरपालिका परिषद की ओर से नाले की सफाई और निकली सिल्ट को उठाने के लिए गुरूवार को वाहनों के साथ कर्मचारियों की टीम भेजी गई थी। टीम में तीन आउटसोर्स सफाई कर्मचारी शामिल थे, जो एक बुल और दो डंपर लेकर मौके पर सिल्ट सफाई का कार्य कर रहे थे। कार्य के दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी और वाहनों पर पत्थर फेंके। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में एसपी देहात का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र में मिली खामियां

घटना की सूचना मिलते ही पालिका के सीएसएफआई योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों और पालिकाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया गया। पीड़ित सफाई कर्मचारी चालक मतलूब पुत्र याकूब निवासी गांव खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली ने खालापार थाने में तहरीर देकर बताया कि वह टीम के साथ सूजडू में सिल्ट उठाने का कार्य कर रहा था, तभी दो युवक आए और बिना किसी कारण गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने रास्ते में पड़ी ईंटों से हमला किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में एसपी देहात का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र में मिली खामियां इस अवसर

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »

आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: 

Read More »