सीधी बात-25 जून के बाद प्रदूषण मिला तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा 28 मई 2025 से चल रहा धरना आज बिजली विभाग व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी समस्याओं के समाधान के ठोस आश्वासन पर समाप्त किया गया।

मखियाली बिजली घर से संबंधित सभी गांव में बिजली की बाधित आपूर्ति ,बिजली की असमय कटौती, स्मार्ट मीटर और गांव में असमय और अनर्गल रूप से की जा रही छापेमारी और अनर्गल बिलों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष सदर गुलशन चौधरी और तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत के नेतृत्व में दिनांक 28 में 2025 को अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया, जिसको लेकर बिजली विभाग और प्रशासन में हलचल शुरु हो गई आज भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी भी जिला मिडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह सहित धरना स्थल पर पहुंच गए जिसके फल स्वरुप आज बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और साथ ही प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को भी धरना स्थल पर ही बुला लिया गया और भोपा रोड पर फैक्ट्रीयों द्वारा उत्पन्न हो रहे प्रदूषण के बारे में अवगत कराया गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों द्वारा मांगी गई सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया इन मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी सहित पदाधिकारीयों द्वारा एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया और प्रदूषण विभाग को सीधी सीधी चेतावनी दी गई की 25 जून 2025 तक क्षेत्र में फैले प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई तो 25 जून के बाद प्रदूषण विभाग के खिलाफ एक बडे आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा जिसकी ज़िम्मेदारी प्रदुषण विभाग व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोनू ठाकुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष सदर सुमित चौधरी हैप्पी बालियान नवीन चौधरी रामपाल सिंह तारीक प्रधान हेमेंद्र डब्बू एहसान त्यागी इस्तकार त्यागी अरुण चौधरी सचिन चौधरी बिट्टू प्रधान मेघाखेडी संजय चौधरी परवेंद्र चौधरी डाक्टर अनीस राणा शाहलाम खान अब्दुल समद हम्माद सैय्यद नौमान गॉड रुस्तम चौधरी आदि के साथ साथ सैंकड़ों किसान कार्यकर्ता पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट से मौत

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियानराजकुमार तिवारी ने कहा कि

Read More »