देहरादून वाइफ स्वैपिंग हत्या मामला: दोस्त के दबाव से तंग आकर सफाईकर्मी ने ईंट से कर दी हत्या

नजीबाबाद। देहरादून वाइफ स्वैपिंग हत्या मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। देहरादून सचिवालय में तैनात एक आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। आरोप है कि मृतक लगातार उसकी पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी करता था और वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईवे किनारे मिला था शव

एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद बाईपास के पास एक शव बरामद हुआ था। शव की पहचान सुरेंद्र सिंह, निवासी गांव हरचंदपुर, थाना नांगल के रूप में हुई। सुरेंद्र पिछले कई वर्षों से देहरादून में रह रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु हत्याकांड पर राकेश टिकैत आज दून कूच — किसान सड़क पर

दोस्ती से शुरू हुई कहानी, हत्या पर खत्म

जांच में सामने आया कि सुरेंद्र सोमवार सुबह बाइक से अपने गांव हरचंदपुर आया था। इस बात की जानकारी उसके दोस्त संदीप, निवासी नालापानी रोड, थाना डालनवाला, देहरादून को थी। तय योजना के तहत संदीप बस से पहले रुड़की, फिर हरिद्वार और उसके बाद मंडावली पहुंचा। मंडावली में उसकी मुलाकात सुरेंद्र से हुई। इसके बाद दोनों नजीबाबाद पहुंचे।पुलिस के मुताबिक, नजीबाबाद बाईपास पर सुनारोवाली के पास दोनों ने शराब पी। इसी दौरान संदीप ने ईंट से वार कर सुरेंद्र की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जलाने की कोशिश भी की और ऊपर से जैकेट डाल दी। हालांकि, उसी समय गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आया शिशु हाथी, हरिद्वार–देहरादून ट्रैक पर मौत

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संदीप देहरादून सचिवालय में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी के रूप में तैनात है। पूछताछ में उसने बताया कि सुरेंद्र उसका पुराना दोस्त था और उसने उससे 80 हजार रुपये उधार भी ले रखे थे।
देहरादून वाइफ स्वैपिंग हत्या मामला में आरोपी संदीप ने बताया कि सुरेंद्र लगातार उसकी पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी करता था और वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव डालता था। मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का भी था, जिस कारण वह लंबे समय तक खुलकर उसका विरोध नहीं कर सका। 

क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई योजना

संदीप ने पुलिस को बताया कि उसने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या के ऐसे तरीकों पर विचार किया, जिससे पुलिस उसे पकड़ न सके। इसी वजह से उसने अपना मोबाइल फोन रुड़की में ही छोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन वहीं बनी रहे। इसके बाद वह अपने भाई की दुकान से एक सफेद हुडी जैकेट खरीदकर बस से आगे गया, ताकि सीसीटीवी में पहचान न हो सके। हत्या के बाद आरोपी की वही सफेद हुडी जैकेट घटनास्थल पर छूट गई। जैकेट की जेब से हरिद्वार से मंडावली तक का बस टिकट भी मिला। इसके आधार पर पुलिस ने मंडावली और हरिद्वार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दोनों स्थानों पर हुडी जैकेट पहने आरोपी की गतिविधियां कैद हो गईं, जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार में दिनदहाड़े फिल्मी वारदात: पेशी पर ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो पुलिसकर्मी घायल

Also Read This

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग की टीम ने नौ वाहनों का किया चालान, 8.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान भारी जुर्माना भी लगाया गया और वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने मंगलवार को छपार टोल प्लाजा से करीब

Read More »

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस उन्नाव में पलटी, 24 यात्री घायल 6 यात्रियों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के नजदीक हुआ। सुबह का समय होने के कारण बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। पल भर

Read More »