एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा

समृद्धि त्यागी ने प्रथम, प्राक्षी चैधरी ने द्वितीय और वैष्णवी कादियान ने तृतीय पुरस्कार जीतकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने शिक्षा मंत्री से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि उत्तर प्रदेश परफॉर्मिंग आर्ट्स यूनिट की ओर से युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और नृत्य कला के क्षेत्र में उनकी क्षमता को पहचानने के उद्देश्य से जम्मू के अभिनव थिएटर में 26 से 28 अक्टूबर तक नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने नृत्य कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-होर्डिंग से पर्यावरण क्षति को लेकर पालिका गंभीर

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में हमारे विद्यालय की तीन छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। इसमें स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा समृद्धि त्यागी ने प्रथम, कक्षा 7 की छात्रा प्राक्षी चौधरी ने द्वितीय और कक्षा 5 की छात्रा वैष्णवी कादियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ ही तीनों छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की पात्रता भी हासिल कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर विद्यालय लौटी छात्राओं का प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, लगन और नृत्य शिक्षिका के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जूनियर विंग की इंचार्ज श्रीमती कविता रावल और नृत्य कला शिक्षिका श्रीमती नेहा कौशिक सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article