रालोद विधायक अशरफ अली की कार से हुआ हादसा, दंपती और बच्चे घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद में बिलारसी चौकी के पास एक हादसे में दंपती घायल हो गया। बताया गया कि थानाभवन सीट से रालोद के विधायक अशरफ अली की गाड़ी से टकराने के बाद बाइक सवार दंपती और बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपती को अस्तपताल में भर्ती कराया।

गुरूवार को मुजफ्फरनगर जनपद के बिरालसी चौकी के पास थानाभवन विधायक अशरफ अली की गाड़ी से टकराने के बाद बाइक सवार दंपती घायल हो गया। उनके बच्चों का भी चोट आई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। बताया गया कि रालोद विधायक अशरफ अली खां कार से थानाभवन से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे। बिरालसी चौकी के पास लालूखेड़ी बलवाखेडी पटरी के चौराहे पर रोनी हरजीपुर की तरफ से बच्चों को लेकर आ रही दंपती की बाइक कार से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में 49वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ

दंपती और बच्चें घायल हो गए। उन्हें मौके से गुजर रहे भाकियू नेता और क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास शर्मा ने अपनी गाड़ी से सीएचसी चरथावल लाकर भर्ती कराया। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। विधायक की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। यदि तहरीर प्राप्त होती है तो कार्यवाही की जायेगी। घायलों को उपचार के बाद रवाना करा दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्टर सतपाल सिंह मान को हत्या की धमकी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *