गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत के घाट

फतेहपुर। एक युवक ने कक्षा 10 की छात्रा को मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा होने पर आरोपी युवक ने बताया कि मृतका युवती से उसके प्रेम-सम्बंध थे और वह गर्भवती थी। पूछताछ के दौरान पकड़े गये युवक ने बताया कि वह युवती का गर्भपात कराने की दवा के बहाने जाफराबाद बाईपास पर ले गया और बेहोशी की दवा देकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने छात्रा के प्रेमी सेवानिवृत्त बीडीओ के पुत्र शिवेंद्र उर्फ शीबू रैदास को जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपी शिवेंद्र ने कबूल किया है कि गर्भपात की दवा के बहाने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। फिर किशोरी को जाफराबाद स्थित बाईपास लेकर पहुंचा। कार में रखी राड से बेहोशी हालत में किशोरी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक शातिर दिमाग हत्यारोपी वारदात के बाद बिना डरे परिवार के साथ छात्रा की तलाश में जुटा रहा। यहां तक कि उसने तहरीर भी अपने हाथ से लिखकर पुलिस को दी थी। वह पहले पुलिस के मुखबिर के रूप में काम करता था। आरोपी के नौ महीने से अधिक समय से किशोरी से शारीरिक संबंध थे। वह परिवार के और भी एक सदस्य से मोबाइल पर बातचीत करता था। उसी मोबाइल पर व्हाट्सएप कालिंग पर छात्रा से बातचीत करने लगा था।

इसे भी पढ़ें:  राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

काल डिटेल की जांच के बाद हिरासत में लिया-खुलासे में पुलिस ने बताया कि मोबाइल काल डिटेल की जांच के बाद शिवेंद्र उर्फ शीबू रैदास को हिरासत में लिया। छात्रा से संबंध की बात स्वीकारने के साथ शिवेंद्र ने किशोरी को उसके चाचा को सौंपने की बात पुलिस को बताई थी। इस बयान से पुलिस उलझ गई थी। सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों के मोबाइलों की जांच के बाद पुलिस शिवेंद्र से सख्ती से पेश आई। उसने करीब छह दिन की पूछताछ के बाद गुनाह कबूल लिया।

आरोपी युवक

आरोपी युवक

कई साल से छात्रा के घर आना-जाना था-आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका छात्रा के घर कई साल से आना-जाना था। करीब नौ माह पहले छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया था। शारीरिक संबंध बनाने में छात्रा गर्भवती हो गई थी। यह बात छात्रा को भी पहले नहीं मालूम हुई थी। गर्भपात कराने में असफल रहने के बाद फंसने के डर से उसने छात्रा की हत्या की योजना बनाई। वह छात्रा को घटना की शाम फर्नीचर की दुकान के पास से अपनी कार में बैठाकर ले गया। अंधेरा होने के इंतजार में कस्बे के आसपास ही घुमाता रहा। गर्भपात की दवा के बहाने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। करीब साढ़े सात बजे किशोरी को जाफराबाद स्थित बाईपास लेकर पहुंचा। कार में रखी राड से बेहोशी हालत में किशोरी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। किशोरी का शव पेड़ के पीछे फेंककर भाग निकला था। किसी को शक न हो इसी वजह से खुद ही परिजनों के पास पहुंच गया। देर रात तक छात्रा की खोजबीन में लगा रहा। उसने खुद ही पुलिस को दी गई तहरीर लिखी और छात्रा की मां के हस्ताक्षर कराए। पुलिस ने कस्बे के ललौली रोड स्थित एक नाले से हत्या में प्रयुक्त राड, उत्तर प्रदेश सरकार की प्लेट लगी कार, मोबाइल और 700 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी पर गर्भपात, दुष्कर्म, हत्या की धाराएं बढ़ाई गई हैं। वह पहले बिंदकी कोतवाली में तैनात एक रसूखदार हेड कांस्टेबल का करीबी था। उसके लिए मुखबिरी का काम करता था। इसी वजह से पुलिस के हथकंडे जानता था। वह पुलिस को छह दिन तक छकाए रहा। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि खुलासे में शामिल कोतवाल संजय पांडेय, एसएसआई सत्यदेव गौतम, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, अतुल त्रिपाठी, सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गौ सेवा-पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सीएम योगीः कपिल देव

यह था मामला-कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 14 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा 14 सितंबर की शाम कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद लापता हो गई थी। छात्रा का 15 सितंबर की सुबह बाईपास पर जाफराबाद गांव के किनारे से हत्या कर फेंका शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी साढ़े पांच माह की गर्भवती निकली थी।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगे रालोद विधायक अनिल

किशोरी के चाचा को फंसाने की थी योजना, घर में छोड़ा था मोबाइल-खुद को बचाने और लड़की के चाचा को फंसाने की पूरी योजना हत्यारोपी ने बनाई थी। उसने घटना से पहले करीब चार बजे अपना मोबाइल आन कर घर में रख दिया था। इसके बाद घर से आठ बजे मोबाइल उठाया। उसने पुलिस को परिवार की एक और ऐसी अंदर की बात बताई, जिससे पुलिस का शक चाचा व उसके दो दोस्तों पर हुआ। खुद भी स्वीकारा कि छात्रा को उसने ही चाचा को सौंपा था। उसने चाचा को बचाने का झांसा देकर घटना कबूल कराने का दबाव भी बनाया। पुलिस की जांच दौरान चाचा का मोबाइल भी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक उनके कार्यस्थल में मिला। इससे पुलिस को दोनों की मिलीभगत होने का शक और भी गहरा हो गया। पुलिस ने गहराई से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें चाचा कार्यस्थल के आसपास और पांच बजे बाइक से घर पहुंचा दिखा। घर जाने के बाद बाइक से छात्रा की मां को लेकर खोजबीन में जुटा दिखा। इसी वजह से चाचा बच सका।

Also Read This

यूपी सरकार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाया दो लाख का जुर्माना 

प्रयागराज- गोमांस की पुष्टि बिना वाहन जब्त करने पर राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का हर्जाना लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के मामले में अहम फैसला सुनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत वाहन सीज करने के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक वैज्ञानिक रूप से यह साबित न हो जाए कि बरामद मांस वास्तव में गोमांस हैए तब तक वाहन को जब्त करना अवैध और मनमाना है।यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने वाहन सीज करने के आदेश को रद्द कर दिया। याची को आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पर दो लाख

Read More »

गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

कोटपूतली-बहरोड़ – साथलका गांव में लेबर कॉलोनी में गैस सिलिंडर लीकेज के कारण भीषण आग लगने से में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में हुए लीकेज के चलते अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी 35

Read More »

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »