डीएम दरबार आए पिता से छूटा बेटी का हाथ, अफसरों ने मिलवाया

मुजफ्फरनगर। एक गांव में अपने खेत की नाली बंद हो जाने से परेशान एक लघु किसान अपनी मां और मासूम बेटी को लेकर डीएम दरबार में पहुंचा और डीएम से शिकायत करने के लिए उसने अपनी बेटी को गोद से नीचे उतार दिया। इसी बीच पिता से हाथ झटका तो बेटी अचानक ही लापता हो गई। इससे घबराये पिता ने भागदौड़ की और अफसरों को पीड़ा बताई तो पूरा प्रशासन लापता बेटी को पिता से मिलवाने में जुट गया और यह प्रयास सार्थक रहा। शहर के बाजार से लड़की को पुलिस ने बरामद किया। इससे खुश पिता ने अफसरों की सराहना की और आभार जताया।

गांव नसीरपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह गुरूवार को अपनी मां और छह साल की बेटी शिवांशी के साथ कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचा था। विक्रम ने बताया कि उसकी गांव में 14 बीघा भूमि है, चकबंदी विभाग ने इस भूमि को दो चकों में बांट दिया है। बीच में सड़क बन गई है। इसी सड़क के नीचे नाली के लिए पाइप दबा हुआ था और नाली चकबंदी में भी छोड़ी गई थी ताकि दोनों चकों को पानी पहुंचता रहे। सड़क के दूसरी ओर वाला चक उसके चचेरे भाई दिव्यांग शक्ति सिंह का है। विक्रम का कहना है कि शक्ति सिंह ने जनवरी में नाली बंद कर दी और उसके चक को पानी मिलना भी बंद हो गया। इसकी शिकायत करने पर पता चला कि चकबंदी में अफसरों ने मौके पर तो नाली छोड़ी थी, उसको कागजों में इंद्राज नहीं किया। उसने इसके लिए सीओ चकबंदी कार्यालय में मुकदमा भी दायर कर दिया। इसमें कोई राहत नहीं मिलने के कारण वो आज अपनी मां और बेटी के साथ कचहरी में डीएम से शिकायत करने आया था।

इसी बीच जब वो डीएम कार्यालय गया तो उसकी बेटी से हाथ छूट गया और वो अचानक ही लापता हो गई। उसकी मां को आंखों से सही नहीं दिखाई देता, इसलिए वो भी बेटी के निकलने को भांप नहीं सकी। उसकी बेटी दिमागी तौर पर कुछ कमजोर भी है। बेटी को यहां वहां तलाशने के बाद विक्रम सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को पीड़ा बताई तो वो मदद को आगे आये और उनके साथ ही एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने भी कचहरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, तो बच्ची का पता लगने लगा। कुछ ही देर में पुलिस कर्मियों ने बच्ची को फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास से बरामद कर पिता को सौंप दिया। विक्रम ने अफसरों का आभार व्यक्त किया।

विक्रम ने बताया कि उसके लिए उसकी बेटी शिवांशी ही उसकी पूरी दुनिया है। शिवांशी की मां उसकी पैदाइश के दौरान ही दुनिया को अलविदा कह गई थी। शिवांशी का जन्म ऑपरेशन से हुआ और बेटी के पैदा होने के बाद उसकी मां का अचानक तबियत बिगड़ने पर निधन हो गया। वो, बेटी और मां के साथ रहकर खेतीबाड़ी से परिवार चला रहा है। आज बेटी के लापता होने पर वो काफी परेशान था, लेकिन अफसरों की मदद ने उसको बेटी से मिला दिया। 

इसे भी पढ़ें:  प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल, फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सिल्वर टोन ने आरपीएल को 7 विकेट से हराकर दर्ज की तीसरी जीतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल, फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियोवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसानभाकियू

Read More »