एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में समाजसेवी संस्था समर्पित युवा समिति और समर्पित महिला शक्ति के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने किया। एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल भी उपस्थित रहे। शिविर में स्कूल के टीचर्स, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रक्तदान कर समाज की सेवा के लिए एक प्रेरक संदेश देने का काम किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में समाजसेवी संस्था समर्पित युवा समिति और महिला शक्ति के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी राहित सिंघल व विनीत सिंघल भी मौजूद रहे। अतिथियों और रक्तदाताओं का प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें स्कूल के शिक्षक शिक्षिका एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ ही बच्चों के अभिभावक और विद्यार्थी भी शामिल रहे। सभी ने रक्तदान जैसा महादान करने का निर्णय लेकर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहली बार रक्तदान करने वाले लोगों को समर्पित युवा समिति की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में समर्पित युवा समिति की टीम से अमित पटपटिया, संजीव अरोरा, हितेष आनंद, अमित छाबडा, गुरप्रीत सिंह, अचिन मक्कर, आशीष और कार्तिक कपिल के साथ ही एम.जी. पब्लिक स्कूल के स्टाफ सदस्यों तथा एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च सेंटर ब्लड बैंक एवं अस्पताल के साथ ही दुर्गा चेरिटेबिल ब्लड सेंटर की टीम का सराहनीय सहयोग रहा। रक्तदान शिविर बुधवार 22 मई, 2024 को भी आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का शक्ति प्रदर्शन-हाईवे पर रहेगा किसानों का कब्जा, पुलिस अलर्ट

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  टिकैत की पुण्यतिथि-गांव, खेत और किसान बचाने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वानआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल

Read More »