बेशकीमती जमीन को लेकर कुनबे में महाभारत, महिला को जलाने का प्रयास

मुजफ्फरनगर। करोड़ों रुपये की बेशकीमती भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में एक बार फिर से बीती रात एक ही कुनबे के दो पक्ष आमने सामने आ गये। एक पक्ष के द्वारा भूमि पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिये जाने के बाद जमकर लाठी डंडे चले। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर उसे जिंदा जलाने का प्रयास करने के के साथ ही पुत्र और पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पक्ष से दो महिलाओं और एक अधिवक्ता सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मौके पर निर्माण कार्य भी रुकवा दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश में जुट गयी है। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भलेड़ी में करोड़ों रुपये कीमत की भूमि को लेकर एक ही कुनबे के लोगों के बीच कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में भी लम्बे समय से चलता रहा। रविवार को इस भूमि पर एक पक्ष के लोगों के द्वारा कुछ निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। इसी बीच देर शाम वहां दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गये और दोनों पक्षों के आमने सामने आ जाने के बाद वहां पर झगड़ा हो गया। यहां पर लाठी और डंडे भी चले। भूमि के विवाद में एक ही कुनबे के लोगों के बीच महाभारत छिड़ जाने की सूचना पर पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। जानसठ कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानसठ सीओ यतेन्द्र नागर भी वहां पहुंच गये थे। सीओ ने बताया कि भलेडी गांव में एक पक्ष ने विवादित जमीन पर सीसी सड़क निर्माण शुरू किया। इसे रुकवाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद उत्पन्न हो गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष ने मौके पर हंगामा करते हुए महिलाओं के जरिए ड्रामा रचा। महिलाओं ने तेल छिड़क लिया और दूसरे पक्ष से मारपीट शुरू कर दी। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले जाकर उनका मेडिकल कराते हुए उपचार दिलाया। पुलिस ने घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  डेढ़ माह पहले हुई शादी, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला

वहीं इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष की महिला पूनम कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गांव भलेडी ने जानसठ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया गया कि उनका भूमि सम्बंधी विवाद कर्म सिंह पुत्र मोहर सिंह, ललित तंवर पुत्र कर्म सिंह निवासी कलाम कालोनी जानसठ और संदीप तंवर पुत्र मुक्तराम निवासी बसई दारापुर नई दिल्ली के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद में आयुक्त सहारनपुर मंडल द्वारा 23 दिसम्बर 2024 को दिए गए अपने आदेश में एसडीएम जानसठ के द्वारा 07 मई 2024 को दिया गया निर्णय निरस्त कर दिया था। इसी अनुक्रम में उनके द्वारा भूमि पर 05 जनवरी रविवार को कार्य कराया जा रहा था। शाम करीब सात बजे कर्म सिंह पुत्र मोहर सिंह, ललित तंवर पुत्र कर्म सिंह निवासी कलाम कालोनी जानसठ और संदीप तंवर पुत्र मुक्तराम निवासी बसई दारापुर नई दिल्ली के साथ सुशीला पत्नी कर्म सिंह, सोनिया पत्नी कुलदीप निवासी कलाम एन्कलेव जानसठ और लक्ष्मीकांत एडवोकेट निवासी जानसठ वहां पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

पूनम ने आरोप लगाया कि उक्त सभी लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर उनको जीवित ही जलाकर मारने का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़कर बदतमीजी की और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की गई। इसी बीच उसका पुत्र लक्ष्य तंवर बीच बचाव कराने आया तो आरोपियों ने हथियारों और लाठी डंडों से उस पर भी हमला कर दिया। उसके पति प्रदीप कुमार के साथ भी मारपीट की, जिसमें दोनों को गंभीर चोट लगी। विक्की तंवर पुत्र चरण सिंह निवासी बसई दारापुर नई दिल्ली और अदनान पुत्र यूसुफ निवासी पलड़ी वहां पर उनको बचाने का प्रयास करते रहे, जो गवाह भी हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर सभी छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ जानसठ ने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मौके पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। दोनों ही पक्ष एक ही खानदान से हैं और इनके बीच भलेडी की भूमि को लेकर वर्ष 1998 से विवाद चल रहा है। भूमि की कीमत करोड़ों रुपये बतायी जा रही है, इसी कारण दोनों पक्षों के लोग इस भूमि पर अपना कब्जा बनाने को लेकर अक्सर आमने सामने आते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  निजी अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़

Read More »