हेल्थ रैंकिंग में नम्बर वन बनने से चूका मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इस माह में जारी स्वास्थ्य डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद मुज़फ़्फ़रनगर ने पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनस्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के 75 जिलों में से मुज़फ़्फ़रनगर का कंपोजिट स्कोर 0.72 रहा है। प्रदेश में इस माह प्रथम स्थान हाथरस जनपद का है, जिसका कंपोजिट स्कोर 0.72 ही है लेकिन अल्फाबेट के हिसाब से हाथरस का नाम पहले आता है। इसलिए हाथरस को प्रथम स्थान पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  नवविस्तारित वार्ड 31 में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू कराया नलकूप निर्माण

इस उपलब्धि पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहारू यह उपलब्धि जनपद के स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम, सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, और जनता के सहयोग का परिणाम है। पिछले माह जनपद की प्रथम रैंक आई थी,हम सभी को गर्व है कि हम प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी बनकर निरंतर उभर रहे है।

सीएमओ ने बताया कि एचआईवी जांच वर्ग में 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग कर जिले ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्ण टीकाकरण के लिए 100 प्रतिशत बच्चों को बीसीजी, पेंटावेलेंट और मीजल्स के टीके देकर जिले ने फिर एक बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थागत प्रसव दर में लगातार सुधार देखा गया। बताया कि हेल्थ रैंकिंग के लिए पुरकाज़ी, मुज़फ़्फ़रनगर सदर और जानसठ ब्लॉक सर्वाेत्तम प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र रहे हैं। हालांकि कुछ ब्लॉकों जैसे खतौली, मुज़फ़्फ़रनगर नगरीय और बघरा में अपेक्षित सुधार की आवश्यकता चिन्हित की गई है। इस पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि हमने इन ब्लॉकों की स्थिति की समीक्षा प्रारंभ कर दी है। जल्द ही इन क्षेत्रों के लिए विशेष निगरानी और प्रोत्साहन योजनाएं लागू की जाएंगी, ताकि हर क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं में समान रूप से सशक्त हो सके। सीएमओ ने इस उपलब्धि के लिए ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन की महत्ता को बढ़ायाः कपिल देव

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »