हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

उद्यमी आलोक स्वरूप के निवास पर हुई बैठक, समाजसेवियों व उद्योगपतियों ने संगठन के कार्यक्रमों में सहयोग का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। रविवार को शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें हिंदुत्व से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मंदिरों को सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की दिशा में विस्तार से चर्चा की गई। शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की एक महत्वपूर्ण बैठक उद्यमी व समाजसेवी आलोक स्वरूप की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ तीन बार ॐ के उच्चारण के साथ किया गया, जिसके बाद संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंडी स्थल पर हुई बैठक, दिवंगत शारिक राणा को दी श्रद्धांजलि

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्म का मूल आधार मंदिर है और शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान मंदिरों को केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा शाश्वत देवालय, शाश्वत प्रांगण, शाश्वत बाजार, शाश्वत कार्ड और आशीर्वाद कार्ड जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से मंदिरों के इर्द-गिर्द एक मजबूत सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण ने समाज को धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश दिया: हिमेश शास्त्री

बैठक में यह भी बताया गया कि इन कार्यों को राष्ट्रीय संत विजय कौशल महाराज, जैन संत लोकेश मुनि और आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मंदिरों को भक्ति के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों का केंद्र बनाना ही सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग है, जिसमें हर सनातनी का सहयोग आवश्यक है। बैठक में उपस्थित लोगों ने संगठन की योजनाओं में सक्रिय सहयोग देने और समाज में धार्मिक व सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी संजय शर्मा, रितेश बिजोरिया (संयोजक शाश्वत प्रांगण), विराज मजूमदार (संयोजक शाश्वत बाजार), रवि कटारिया (राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री), राजीव बागची (टेक्नोलॉजी प्रमुख) और प्रदेश महामंत्री ललित महेश्वरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी ललित महेश्वरी और युवा संयोजक प्रभाव स्वरूप रहे। बैठक में समाज के कई प्रमुख गणमान्य और उद्योगपति भी शामिल हुए। इनमें डॉ. अनुभूषण, भीमसेन कंसल, सतीश टिहरी, डॉ. रामानी, राकेश बिंदल, राजीव जैन, दिनेश मोहन एडवोकेट, अनिल स्वरूप, कुश पुरी, अरुण खंडेलवाल, गंगा प्रताप, जगमोहन गोयल, अभिनव स्वरूप, डॉ. अरुणा गर्ग, मंजू महेश्वरी, माधवी स्वरूप, तूलिका स्वरूप, प्रीति गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मोहित बंसल, मनोज अग्रवाल और नीतीश ऐरन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  21 साल बाद पालिका का क्वार्टर छोड़ने को तैयार हुए कीर्ति भूषण

Also Read This

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलनकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन फॉर यूनिटी

Read More »