खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

इसे भी पढ़ें:  नंगला मंदोड़ इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की उपेक्षा पर भड़के लोग, पैदल यात्रा की दी चेतावनी

खतौली पुलिस मुठभेड़ में आरोपी से अवैध तमंचा, कारतूस, जेवर और नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार यह सामान आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक गले की कंठी मय लॉकेट, दो कान की छुमकी, एक जोड़ी पाजेब, ₹4420 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह बरामदगी आवास विकास कॉलोनी, खतौली से दिन में हुई चोरी की घटना से संबंधित बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एक्सईएन विद्युत टाउनहाल परिसर में गर्मियों में मिलेगा शीतल जल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम निवासी गली नंबर 5, हुँमायु नगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  CYBER FRAUD--सोशल साइट पर दोस्ती, निवेश का झांसा और फिर तीन करोड़ की ठगी

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »