पेड़ पर चोर की अफवाह से मचा हड़कंप, आधी रात सैकड़ों लोग दौड़े

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मल्लूपुरा इलाके में बुधवार को आधी रात के करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सरकारी स्कूल के पीछे पेड़ पर चोर होने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे और मोबाइल टॉर्च लेकर मौके पर पहुंच गए और स्कूल परिसर में चोर की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि किसी ने पेड़ पर किसी व्यक्ति को चढ़ा हुआ देखा, जिसके बाद यह अफवाह तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोग स्कूल में घुस गए, लेकिन तलाश के बाद वहां कोई नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इलाके में चोरी की वारदात की कोशिश हुई थी, जिससे लोग पहले से ही डरे हुए थे। मंगलवार रात करीब तीन बजे मल्लूपुरा निवासी मोइनुद्दीन के घर दो चोर घुस आए थे। चोरों ने गैस सिलेंडर चुराने की कोशिश की, लेकिन परिवार जाग गया। भागते समय एक चोर ने घर की महिला सदस्य पर डंडे से हमला भी किया। मोइनुद्दीन ने बताया कि एक चोर घर के अंदर था जबकि दूसरा बाहर दीवार पर बैठा था। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  पहलगाम पर गम-भाकियू अराजनैतिक ने शहर में निकाला मार्च

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों की बढ़ती घटनाओं से इलाके में दहशत है और अफवाहों ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। एसएचओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार ने बताया कि इस सम्बंध में लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल की तो यह केवल अफवाह साबित हुई। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने चैक किये हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से शरारती तत्वों पर निगाह रखने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहलः 125 इलेक्ट्रिक-सीएनजी वाहन स्वच्छता सेवा में समर्पित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *