शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार दुबई में

लखनऊ। शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार होने की खबर से निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ा मोड़ आया है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर संयुक्त अरब अमीरात में दुबई से राशिद नसीम को हिरासत में लिया गया है। वह शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर हैं और करीब 800 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी हैं। लखनऊ की विशेष अदालत पहले ही उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर 127.98 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दे चुकी है।

554 मामलों के आधार पर शुरू हुई जांच

ईडी ने यह जांच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 554 मामलों के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि शाइन सिटी समूह ने रियल एस्टेट योजनाओं और मल्टी-लेवल मार्केटिंग के जरिए ऊंचे रिटर्न का लालच देकर बड़ी रकम जुटाई। जांच एजेंसी के अनुसार, समन जारी होने के बावजूद राशिद नसीम ने जवाब नहीं दिया और नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर दुबई चले गए। अप्रैल 2025 में लखनऊ की विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत अपराधी घोषित किया था। दिसंबर 2025 में अदालत ने उनकी 127.98 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया। जनवरी 2026 में ईडी ने उनके खिलाफ विस्तृत डोजियर यूएई अधिकारियों को सौंपा था। गिरफ्तारी के बाद अब भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

सस्ते प्लॉट का सपना, करोड़ों की ठगी

राशिद नसीम मूल रूप से प्रयागराज के करेली क्षेत्र के निवासी हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की और गोमती नगर में कार्यालय खोला। आरोप है कि कंपनी के पास जमीन नहीं थी, फिर भी किसानों के खेतों में होर्डिंग लगाकर उन्हें प्रोजेक्ट साइट बताया जाता था। किसानों को इसके बदले 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। निवेशकों को सस्ते प्लॉट और फ्लैट का सपना दिखाकर बुकिंग और आसान किस्तों के नाम पर बड़ी रकम जुटाई गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू को राहत

देशभर में हजारों मामले

लखनऊ के गोमती नगर थाने में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं। प्रदेश भर में कंपनी पर लगभग तीन हजार से अधिक मामले बताए जाते हैं। दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी और महाराष्ट्र तक शिकायतें दर्ज हुईं। दावा है कि देशभर में 10 लाख से अधिक निवेशक प्रभावित हुए। मामले की जांच ईओडब्ल्यू और ईडी कर रही हैं। जांच एजेंसियां अब राशिद नसीम के वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों की विस्तृत जांच में जुटी हैं

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चैत्र नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़ी माता के भक्तों की भारी भीड़

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू को राहतसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के ग्राम प्रधान हसनैन

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्थावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  थाना प्रभारी पर गंभीर आरोपः वादी और अधिवकता को धमकाने

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »