चरण सिंह के अनुयायियों ने धूमधाम से मनाया डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव

रालोद कार्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में रालोद नेताओं ने किया भारत रत्न को नमन

मुजफ्फरनगर। सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन दर्शन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार तथा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय राठी ने की, जबकि संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यवीर वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  श्रीलंका में मंत्रियों ने राकेश टिकैत संग निकाला पैदल मार्च

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरण

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष संजय राठी ने अपने संबोधन में कहा जींज डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ गैस संकट: न नया कनेक्शन, न रिफिलिंग, काम ठप

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री अनिल कुमार, तरसपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रमेश कुमार, विकास कादियान, विजय आर्यन, सुधीर भारतीय, सत्यवीर वर्मा, संजीव लाम्बा, केपी सिंह, कपिल पंवार फौजी, सचिन प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना गुटों के हिंदूवादी नेताओं की जुबानी जंग पुलिस के दर तक पहुंचीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »