डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज की आधारशिलाः मीनाक्षी स्वरूप

टाउनहॉल मैदान से निकली शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नगरपालिका अध्यक्ष ने किया भारत रत्न को नमन, अंबेडकर के आदर्शों को बताया प्रासंगिक

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को टाउनहॉल मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सामाजिक एकता, समानता और शिक्षा के संदेश के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर जय भीम के नारों की गूंज रही और वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके द्वारा इस शोभायात्रा में शामिल होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। शोभायात्रा में झांकियों के माध्यम से सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत नीली पगड़ी पहनाकर किया तथा अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-उद्यमियों ने सीएम योगी से मांगी रैपिड रेल

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को भारतीय समाज की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक असमानता, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया तथा देश को समानता और अधिकारों पर आधारित संविधान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन यह संदेश देता है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों को अपनाना होगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, दो नाबालिग झुलसे

शोभायात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने अपने भाषण में कहा कि आज के समय में अंबेडकर के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं, क्योंकि सामाजिक समरसता और समान अवसर ही किसी भी विकसित समाज की नींव हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में उतारकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और पारदर्शी व्यवस्था के लिए अंबेडकर के विचार मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

इसके पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, इस शोभायात्रा में शामिल नागरिकों ने पूरे मार्ग में उत्साह के साथ भागीदारी की। ढोल-नगाड़ों और जय भीम के नारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ मुख्य रूप से भाजपा सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सुनीता अंबेडकर, रविकांत शर्मा उर्फ काका, प्रमोद अंबेडकर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Read This

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

Read More »