गन्ना वाहनों की ओवरलोडिंग पर सख्त हुआ प्रशासन, एसपी ने बैठक कर दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में गन्ना प्रबंधकों व ट्रांसपोर्ट संचालकों को बताये गये नियम

मुजफ्फरनगर। गन्ना सीज़न के आरंभ के साथ ही सड़कों पर ओवरलोड गन्ना ट्रॉली और ट्रकों की बढ़ती संख्या ने यातायात सुरक्षा को गंभीर चुनौती दे दी है। आए दिन ऐसे वाहनों से दुर्घटनाओं की खबरें सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती का रुख अपनाया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (यातायात) अतुल कुमार चौबे के निर्देशन में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गन्ना प्रबंधकों, ट्रांसपोर्ट संचालकों और पेपर मिल ट्रांसपोर्ट प्रबंधकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं और दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मिलकर उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गन्ना परिवहन में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। एसपी ट्रैफिक श्री चौबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वाहन स्वामी और चालक सुनिश्चित करें कि वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक गन्ना न ढोएं। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन न केवल स्वयं के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़कों पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में किया शानदार प्रदर्शन

यातायात पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि रात्रिकालीन समय में चलने वाले सभी गन्ना ट्रक और ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप, रेड लाइट और ‘डेंजर साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसके साथ ही चालकों को वाहन चलाते समय नशा न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि गन्ना परिवहन के दौरान अक्सर सड़कों पर गन्ना गिर जाने से गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर नियंत्रण के लिए लोडिंग के समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पुलिस अधिकारियों ने गन्ना क्रय केंद्रों और शुगर मिलों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर भी बल दिया। उन्होंने परिवहन प्रबंधकों को अपने स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति न बने। चौबे ने कहा कि यातायात पुलिस पूरी सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएगी। यदि कोई वाहन चालक या परिवहनकर्ता यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरटीआई कार्यकता सुमित मलिक ने भी बुधवार को कमिश्नर सहारनपुर को पत्र लिखकर जनपद में ओवरलोड गन्ना वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  नाला निर्माण की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अफसरों को सख्त नसीहत

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  नाला निर्माण की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अफसरों को सख्त नसीहतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  सावन के पहले सोमवार पर मंदिर कचौरी नाथ में रुद्राभिषेक, योगी

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »