कलेक्ट्रेट सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन।

सहारनपुर में आज निकलेगी तिरंगा रैली, विभाजन विभीषिका पर लगेगी प्रदर्शनी

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं हर घर तिरंगा महोत्सव को आयोजित होने वाली गतिविधियों को भव्यरूप से हर्षोल्लास से मनाये जाने के संबंध में बैठक आहूत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को पूर्वान्ह 10ः00 बजे मण्डलायुक्त कार्यालय से राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट तक एक तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

इसी के साथ तिरंगा महोत्सव एवं स्वयं सहायता समूहों, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होने समस्त विभागों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को पूर्वान्ह 11ः00 बजे राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट में विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित कर त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ-साथ विस्थापित परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Deoband- देवबंद में कक्षा 9 के छात्र की बेरहमी से हत्या
Share This Article