उत्तर प्रदेश सुशासन, वित्तीय अनुशासन और विकास का प्रतीकः कपिल देव

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभारी जनपद बिजनौर से प्रसिद्ध विदुर कुटीर के स्वदेशी उत्पादों का प्रतीकात्मक भेंट स्वरूप प्रस्तुत किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से राज्य सरकार के कौशल विकास विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज शालीन भेंट कर उन्हें भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की नवीनतम रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को वित्तीय अनुशासन, पूंजीगत व्यय एवं सुशासन के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इसे भी पढ़ें:  वाराणसी-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू: 783 किमी का सफर अब केवल 12 घंटे में

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी प्रशासन, दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के प्रति अटूट निष्ठा का प्रत्यक्ष परिणाम है। आज उत्तर प्रदेश ने न केवल आर्थिक अनुशासन में बल्कि सुशासन और विकास के हर आयाम में एक नया मानक स्थापित किया है।
भेंट के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभारी जनपद बिजनौर से प्रसिद्ध विदुर कुटीर के स्वदेशी उत्पादों का प्रतीकात्मक भेंट स्वरूप प्रस्तुत किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मूर्त रूप देने वाला एक प्रेरक संदेश है। मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आगामी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते कुछ वर्षों में जिस तीव्र गति से प्रगति की है, वह न केवल प्रदेश बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भी उत्तर प्रदेश, आपकी दूरदृदृष्टि एवं ईमानदार शासन के बल पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।

इसे भी पढ़ें:  वाल्मिकी समाज ने नव निर्वाचित संगठन अध्यक्ष बृजमोहन का किया स्वागत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *