मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्मा

वार्ड के निवासियों की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना को लेकर करते हैं हर साल यात्रा, 50 लोगों का जत्था रवाना

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् के भाजपा सभासद राजीव शर्मा ने अपने वार्ड के निवासियों और भक्तों के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना होकर एक बार फिर से 24 साल पुरानी परंपरा को निभाया। यह यात्रा उनके द्वारा अपने व्यक्तिगत खर्च पर वार्षिक रूप से आयोजित की जाती है, जिसमें सभी यात्री माता रानी के दरबार में दर्शन कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं।
सभासद राजीव शर्मा, जो पिछले दो दशकों से लगातार यह यात्रा आयोजित कर रहे हैं, ने इस बार भी अपने वार्ड के लगभग 50 श्रद्धालुओं के साथ यात्रा की। यह यात्रा की शुरुआत जनवरी 2001 से हर साल निरंतर हो रही है। इस बार भी सभी यात्री माता रानी के दर्शनों के लिए उत्साहित दिखाई दिए। राजीव शर्मा ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने का भी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि हम माता रानी के दरबार में अपने वार्डवासियों की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। यह हमारी परंपरा का हिस्सा है, जिसे हम हर साल निभाते हैं। यात्रा की शुरुआत के मौके पर स्थानीय लोग भी उन्हें विदा देने स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे और सभी ने उनके लिए यात्रा की सफलता और सुरक्षित वापसी की कामना की। इस यात्रा में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रशांत शर्मा, कुलदीप पवार, प्रवीण सैनी, रोबिन ठेकेदार, सत्यम, रजत शर्मा, अरविंद गोयल, बबल, वेदपाल, महिपाल, हरगोपाल वकील, दीपचंद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, सचिन अहलावत जैसे स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार स्कूल बस ने मारी बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायल

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप की महायोजना को पालिका बोर्ड की मंजूरीसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार स्कूल बस ने मारी बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायलवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभपुरकाजी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »