मंगलौर विधानसभा के चुनाव को मुजफ्फरनगर में मिलेगी छुट्टी

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव के लिए मुजफ्फरनगर जनपद में उन मतदाताओं को छुट्टी मिलेगी, जो वहां के मतदाता हैं और यहां पर नौकरी कर रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यकम के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के 33-मंगलौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2024 हेतु मतदान दिनांक-10 जुलाई, 2024 को होना है। इस सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड राज्य में होने वाले 33-मंगलौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु होने वाले मतदान 10 जुलाई, 2024 को उत्तराखण्ड राज्य के ऐसे मतदाता जो इस जनपद में कार्यरत हों, उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135ख के अन्तर्गत सवैतनिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। मंगलौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अर्ह मतदाता जो इस जनपद में कार्यरत हैं, से उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि वो 10 जुलाई को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चालक शुभम पाल के परिजनों से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो आंदोलन के तहत किया प्रदर्शनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा शौर्य

Read More »