MUZAFFARNAGAR-शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर। रविवार को शहर में शिव परिवार की मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए शोभायात्रा निकाली, जिसमें शामिल अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां पार्वती की महिमा का गुणगान किया। भजनों की धुनों पर भक्तजन झूमते और नाचते चल रहे थे। मंदिर परिसर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को शहर में शिव चौक से पाल धर्मशाला मंदिर समिति के द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शिव चौक पर पूजा अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने रथ पर सवार शिव परिवार की प्रतिमाओं के साथ भगवान शिव और मां पार्वती तथा भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया और पैदल ही जिला अस्पताल के पास पाल धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनको स्थापित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया और भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आये। यहां पर प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भक्तों के लिए भण्डारा हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष चन्देल, महामंत्री सभासद हनी पाल चन्देल, कोषाध्यक्ष संदीप पाल डिम्पल, नंद गोपाल, सुरेन्द्र प्रकाश, रमेश चन्देल, बाबूराम पाल, युगल किशोर भारती, देवपाल, मूलचंद पाल, ओमपाल और शिवकुमार पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पीएम आवास योजना शहरी-2.0: सहारनपुर के 934 लाभार्थियों को पहली किस्त, सीएम योगी ने भेजे ₹1 लाख

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क से रोषस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पीएम आवास योजना शहरी-2.0: सहारनपुर के 934 लाभार्थियों को

Read More »