शुकतीर्थ खादर में आबकारी विभाग की सघन दबिश, अवैध शराब पर रोक

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के आयोजन के दौरान अलर्ट रहा विभाग, गांव से जंगल तक चला अभियान

मुजफ्फरनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के साथ-साथ अवैध मदिरा की रोकथाम को लेकर सख्ती बरती है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रताल खादर क्षेत्र में व्यापक दबिश अभियान चलाया और लोगों को मदिरा सेवन व अवैध कारोबार से दूर रहने की अपील की।
कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रताल मेले के दौरान विशेष अभियान चलाया। इस दौरान आबकारी निरीक्षकों और पुलिस बल ने शुक्रताल खादर क्षेत्र में दबिश दी, जहां अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और पारेषण पर कड़ी निगरानी रखी गई।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि विगत दिवस अपर मुख्य सचिव और आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान अवैध मदिरा की बिक्री रोकने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने संदिग्ध स्थलों की तलाशी ली और लोगों को जागरूक किया कि अवैध शराब का निर्माण या सेवन न केवल कानूनन अपराध है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी संदेश दिया गया कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। आबकारी विभाग की टीमें मेले के दौरान सतत रूप से गश्त पर रहेंगी और अवैध शराब की रोकथाम के लिए अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चरथावल क्षेत्र को दी विकास की सौगात

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने किया चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »