मुजफ्फरनगर-शहर में जनसमस्याओं को लेकर क्रांतिसेना ने जताया रोष, होगा घेराव

गंदगी, जर्जर वाहन, अवैध होर्डिंग और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को लेकर पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर में व्याप्त गंदगी, जर्जर हो चुके वाहनों से फैलती गंदगी, अवैध होर्डिंगों और स्ट्रीट लाइट की बदहाली को लेकर क्रांतिसेना के दर्जनों पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह से मुलाकात कर नगर की समस्याओं पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर समाधान नहीं हुआ तो अधिशासी अधिकारी का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
क्रांतिसेना पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के पास करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद नालों की सफाई, सड़कों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि कूड़ा ढोने के लिए खरीदे गए करोड़ों रुपये के वाहन महज प्रदर्शनी बनकर रह गए हैं। पुराने और रिटायर्ड वाहन बाजारों में गंदगी फैलाते हुए चलते हैं, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा, नगर में चारों ओर अवैध होर्डिंगों की भरमार है। जर्जर इमारतों पर भी भारी-भरकम होर्डिंग लगाए गए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन द्वारा जब्त किए गए होर्डिंग और जर्जर वाहनों के स्क्रैप को बिना किसी पूर्व सूचना के अवैध रूप से बेच दिया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इस अवसर पर क्रांतिसेना जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित, महानगर महासचिव ललित रुहेला, भुवन मिश्रा, शैलेन्द्र विश्कर्मा, चेतनदेव आर्य, निकुंज चौहान, गौरव शर्मा, मनोज चौधरी, राजेंद्र तायल, अमन कुमार, शिवम कुमार, तुषार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में 16 रन से जीते सिल्वरटन टाइगर्स

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में 16 रन से जीते

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान

Read More »