सरधना में क्राकरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मेरठ। सरधना के गंज बाजार में खुशी क्राकरी स्टोर नाम से बड़ा शोरूम है। यहां रविवार को आग लग गई। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश कीए फिर दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। इस दौरान बाजार में अफतराफरी का माहौल बना रहा। मेरठ के सरधना स्थित व्यस्ततम गंज बाजार में रविवार को खुशी क्राकरी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के गुबार ने बाजार में अफरातफरी का माहौल बना दियाए जिससे व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए गंज बाजार में आग लगने की यह घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे के आसपास की है। आग ने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठते ही शोरूम में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकलना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गई कि उसने पूरे शोरूम को अपनी जद में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
Share This Article