शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला: कोर्ट का बड़ा आदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला में प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत ने पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्देश जारी किया। इस मामले में उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करने को कहा गया है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने 13 फरवरी को आदेश सुरक्षित रखा था, जिसके बाद अब यह फैसला सुनाया गया।

क्या है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में दो नाबालिग बच्चों को पेश कर आरोप लगाए थे। अदालत में कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज किए गए। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, “हम दर-दर भटक रहे थे। पुलिस के पास जा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए न्याय के मंदिर में आए। आज लगा कि न्याय अभी जिंदा है। न्यायालय ने हमें न्याय दिया।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध किया गया है, जिसकी पुष्टि न्यायालय ने कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगी

डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव को दी चुनौती

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वे अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम से पैदल यात्रा में साथ चलने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि वे विद्यामठ, बनारस जा रहे हैं, जहां कथित तौर पर शंकराचार्य रंगरलियां मनाते हैं। उन्होंने कहा, “पंचम तल दिखाना चाहता हूं, जहां शीश महल है। वहां इनकी सखियां रहती हैं। हम आज से पैदल यात्रा शुरू कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पद पर नहीं बैठना चाहिए, इन्हें जेल में होना चाहिए।”

शंकराचार्य का जवाब: केस बताया फर्जी

कोर्ट के आदेश के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यौन शोषण का केस फर्जी साबित होगा और यह बनाया हुआ मामला है।उन्होंने कहा कि आशुतोष महाराज रामभद्राचार्य के शिष्य हैं और पहले भी लोगों पर झूठे मुकदमे कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनके खिलाफ साजिश के तहत किया जा रहा है। शंकराचार्य ने कहा, “रामभद्राचार्य से हमारा वाकयुद्ध चलता रहता है। उन्होंने अपने चेले को आगे कर फर्जी मुकदमा करवाया है। सरकार के खिलाफ गोमाता की रक्षा की आवाज हम न उठाएं, इसलिए यह सब हो रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे न्यायालय की प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे और जल्द जांच पूरी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सुरक्षा उत्तर प्रदेश: सीएम की सुरक्षा कड़ी, हर जिले में विशेष यूनिट

शीश महल के आरोपों पर सफाई

शीश महल के आरोपों पर शंकराचार्य ने कहा कि उनका मठ खुला है और वहां 100-200 लोग रहते हैं। कोई भी आ-जा सकता है। उन्होंने कहा, “न्यायालय का एक प्रोसिजर है, उसका हम सहयोग करेंगे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बनावटी केस बनावटी ही रहेगा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सीएम योगी सदन में उनके खिलाफ बोलते हैं तो वह पुलिस को संदेश देने जैसा होता है। मामले में अब पुलिस को अदालत के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई करनी होगी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला को लेकर प्रदेश की राजनीति और धार्मिक जगत में हलचल तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में मौसम का मिजाज बदला: 10 शहरों में घना कोहरा, बारिश-ओलों से ठंड बढ़ी

Also Read This

सहारनपुर में जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, साधु-साध्वियों की सुरक्षा की मांग

सहारनपुर। मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुए सड़क हादसे ने सहारनपुर के जैन समाज को भी झकझोर दिया है। सोमवार को भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14, सहारनपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देशभर में पद विहार कर रहे जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए ठोस प्रोटोकॉल बनाने और रीवा हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री अतिवीर अजय कुमार जैन और क्षेत्रीय कोर्डिनेटर अतिवीर अविनाश कुमार जैन के नेतृत्व में सहारनपुर जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधियों

Read More »

मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार मुजफ्फरनगर। रोहाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पानी की नाली में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस कर रही महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ः कपिल देवशहर

Read More »