दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर खड़ी बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल-3 पर मंगलवार दोपहर अचानक एक बस में आग लग गई। यह बस एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस मुहैया कराती है। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। जैसे ही बस से धुआं उठने लगा, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत अलर्ट जारी किया। कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट की फायर फाइटिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  CBSE Datesheet 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित टाइमटेबल जारी

एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “दोपहर 12 बजे ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी की एक बस में आग लगने की घटना हुई। फायर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी। उस समय बस में कोई यात्री नहीं था, और सभी उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी हैं।” फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक अनुमान है कि यह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण हुई हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  बिहार बंद के दौरान सीतामढ़ी SP पर हमला, छपरा में लाठीचार्ज, पटना में भी बवाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *