शेखपुरा क्षेत्र में खुला नाला बना खतरा, मंदिर से लौटते समय व्यक्ति 7 फीट गहरे नाले में गिरा

खतौली शेखपुरा क्षेत्र में सफेदा रोड पर स्थित खुले नाले ने एक बार फिर हादसे को जन्म दे दिया। सोमवार तड़के सुबह करीब 5 बजे पूजा कर लौट रहे एक व्यक्ति अंधेरे के कारण नाले में गिर पड़े। करीब एक घंटे तक नाले में फंसे रहने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी व्यक्ति सुबह वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे। सफेदा रोड पर हलवाई की दुकान के बराबर में शुगर मिल से निकलने वाले पानी का एक नाला खुला पड़ा है। अंधेरा होने के कारण उन्हें नाला दिखाई नहीं दिया और पैर फिसलते ही वह लगभग 7 फीट गहरे और 4 फीट चौड़े नाले में जा गिरे। बताया जाता है कि व्यक्ति काफी देर तक नाले में फंसे रहे और लगातार शोर मचाते रहे, लेकिन सुबह का समय होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  कादिर की खातिर पुलिस की पिस्टल के आगे डटने वाली महिलाओं को मिला ईनाम

बाद में सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उनका हाथ पकड़कर बाहर निकाला और सुरक्षित घर पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुगर मिल से निकलने वाला पानी नाले से होते हुए सफेदा रोड तक पहुंचता है और यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। इससे पहले भी कई बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके, शुगर मिल प्रशासन द्वारा नाले को ढकने या उस पर सुरक्षा प्रबंध करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  खेत पर चारा लेने गई महिला का नदी में मिला शव

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले नाले को तत्काल बंद कराया जाए या उस पर मजबूत जाली/पटिया लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  किसान से पैसे लेकर तोड़ दिया जमीन का सौदा, पुलिस दे रही धक्के

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमरबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम

Read More »

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता से उत्तर प्रदेश के निर्यातक चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यूएई को होने वाले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें जेम-एंड-ज्वैलरी और मीट कारोबार प्रमुख हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण प्रदेश के मीट, चीनी और चावल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो प्रदेश के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है। पहल इंडिया फाउंडेशन के सहायक शोधकर्ता जशन कक्कड़ के अनुसार यूएई, ईरान की

Read More »

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानित

खतौली महिला दिवस कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेरिटेज फूड लिमिटेड के खतौली स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र की दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम हेरिटेज फूड लिमिटेड की उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशिका श्रीमती नारा अवनेश्वरी तथा कार्यकारी निदेशिका नारा ब्राह्मणी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक शर्मा (अध्यक्ष) और सत्येंद्र आर्य (संरक्षक), कौमी एकता कमेटी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय को आगे

Read More »

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »