नशामुक्त युवा, स्वच्छता, स्वदेशी और नवाचार से मजबूत होगा भारतः मीनाक्षी स्वरूप

नगरपालिका अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ ही समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए रचनात्मक माध्यमों का उपयोग करने की अपील की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, अंतरिक्ष क्षेत्र और जनभागीदारी जैसे विषयों पर भी विचार साझा किए।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर

इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सुनकर नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली। प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशभर में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को प्रेरित करने वाला मंच है। उन्होंने कहा कि 137वें संस्करण में युवाओं को नशे से दूर रखने और ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का संदेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और संस्कारवान युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर अखिलेश दुबे केस: डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, विजिलेंस जांच में 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की ऐतिहासिक विरासत, नवाचार और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों के प्रयासों को जिस तरह सामने रखा, उससे प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक सशक्त, स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में हम सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

इसे भी पढ़ें:  अंतिम मतदाता सूची जारी, 487 ग्राम पंचायतों में अब 16.67 लाख मतदाता
Share This Article