बिजनौर-नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

गोली लगते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में राजकुमार को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया

बिजनौर। सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम जसजीत कौर और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरण

बिजनौर जिले से बुधवार सुबह सनसनीखेज खबर आई है। बिजनौर सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास के कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में राजकुमार को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम जसजीत कौर, एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें:  “हर कोई शंकराचार्य नहीं बन सकता…” विधानसभा में गरजे योगी, बोले – कानून से ऊपर कोई नहीं, मैं भी नहीं
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *