फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट के आरोप में युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट साझा करने के मामले में बुढ़ाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चार दिन बीते, लापता छात्र आर्यन का कोई सुराग नहीं

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होने की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पोस्ट की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली तथा सामाजिक शांति और सौहार्द प्रभावित करने की आशंका उत्पन्न करने वाली थी। सूचना मिलने के बाद थाना बुढाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पोस्ट करने वाले युवक की पहचान ग्राम जौला निवासी आसिफ मलिक पुत्र हबीब के रूप में की। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना बुढाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बुढ़ाना ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ, भ्रामक, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली अथवा सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली किसी भी सामग्री को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री का प्रसारण अथवा साझा करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले ऐसे कृत्यों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था से परिपूर्ण वातावरण में गंगा जल वितरित

Also Read This

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था से परिपूर्ण वातावरण में गंगा जल

Read More »

सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

बांदा-  बांदा में सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कहा

Read More »

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »