AJAB-GAJAB–एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस

मुजफ्फरनगर। जिले में दहेज उत्पीड़न का एक एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक ही परिवार में ब्याहली गई तीन बहनों ने अपने अपने पतियों और ससुराल जनों के खिलाफ अलग अलग केस दर्ज कराते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया है, बच्चों को लेकर तीनों महिलाएं अपने मायके में रह रही हैं। कई बार सामाजिक पंचायत हुईं और महिला थाने में भी कई तारीख लगी, लेकिन महिलाओं का अपने पतियों और ससुराल जनों के साथ विवाद खत्म नहीं हुआ। अब दो बहनों ने पुरकाजी थाने में अपने अपने पतियों के पर दहेज एक्ट में केस कर दिया है। पति भी पत्नियों की हरकत से परेशान हैं और मुकदमा झेलने की बात कह रहे हैं।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात निवासी रामफल सिंह ने अपने बड़ी पुत्री प्रवेश देवी उर्फ पिंकी की शादी 02 मई 2014 को उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के झबरेडा थाना क्षेत्र के गांव झबरेडी कलां निवासी मैनपाल के बड़े पुत्र धीर सिंह के साथ की थी। धीर सिंह परिवार के लिए गांव में मोबाइल फोन और रिचार्ज आदि की दुकान करता है। धीर सिंह के साथ पिंकी खुशी-खुशी रह रही थी। शादी के बाद पिंकी को धीर सिंह से तीन बच्चे अभिषेक, आयुष और बेटी परिधि हुई। इसके सात साल के बाद पिंकी ने ही अपने दो देवरों से दो बहनों के रिश्ते की बात पति धीर सिंह से की, तो पिंकी जा चाल चलन ठीक देखकर धीर सिंह और उसके परिजन भी अपने परिवार में तीन बहनों को लेने के लिए राजी हो गये। पिंकी ने खुशी खुशी दो बहनों सुबलेश उर्फ सोनी और बालेश की शादी तय की। सुबलेश का विवाह धीर सिंह के छोटे भाई सन्नी तथा बालेश का विवाह सचिन के साथ 16 फरवरी 2021 को हो गया। इसके बाद धीर सिंह और पिंकी के परिवार में आपसी मतभेद शुरू हो गये। ये इतने बढ़े कि मामला मुकदमेबाजी तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सबसे पहले सन्नी की पत्नी सुबलेश ने अपने पति सन्नी और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग करने का आरोप लगाते उत्पीड़न की शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया और खर्चे का वाद दायर कर दिया था। इसके बाद से परिवार में तनाव और बढ़ गया। अब इस मामले में प्रवेश उर्फ पिंकी तथा बालेश ने अलग अलग शिकायत दर्ज कराते हुए पुरकाजी थाने में अपने पतियों और ससुराली जनों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित मारपीट करने, धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रवेश उर्फ पिंकी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा गया है कि उसकी शादी 2014 में हुई, पिता रामफल सिंह ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किये थे। इसके बाद भी पति 10 लाख की मांग कर रहे थे। पूरा न करने पर उसको भूखा रखा जाता और मारपीट की जाती थी। 01 नवम्बर 2022 को पिंकी की छोटी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसको एवं उसकी छोटी बहन बालेश को भी प्रताड़ित किया जाने लगा। 01 जून 2023 को ससुराल वालों ने पिंकी और बालेश को भी घर से निकाल दिया। तीनों बहनें अपने मायके में रह रही हैं। वहीं बालेश ने दर्ज कराई अपनी एफआईआर में बताया कि उससे पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये मांग रहे थे। पूरा नहीं करने पर उसको बहन के साथ घर से निकाल दिया। दोनों बहनों की शिकायत पर पुरकाजी पुलिस ने आरोपी पतियों धीर सिंह, सन्नी, सचिन के अलावा ससुरालियों सास मुन्दर, जेठ शुभम, मनोज और देवर अतुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: अखलाक मॉब लिंचिंग केस में केस वापसी की अर्जी खारिज, 6 जनवरी को अगली सुनवाई

वहीं इस मामले में सबसे बड़ी बहन प्रवेश उर्फ पिंकी के पति धीर सिंह का कहना है कि पिंकी ने ही अपनी दोनों छोटी बहनों की शादी उसके भाईयों से हंसी-खुशी कराई थी। करीब सात साल बाद ये रिश्ता हुआ था। यदि हम दहेज लोभी होते तो एक ही परिवार में तीन बहनों को क्यों लाते? न जाने कितनी बार रिश्तेदार और समाज के लोगों ने मामला संभालने की कोशिश की, वो भी भाइयों के साथ उनको मनाने ससुराल गये, बच्चों को लाने का भी प्रयास किया, लेकिन हर बाद झगड़ा उठा दिया। रिश्तेदारों की भी बात नहीं मानी, महिला थाने में हम हर तारीख पर गये, लेकिन वो नहीं आती थीं। परिवार में मतभेद हो जाते हैं, लेकिन इनकी समस्या क्या है, हमें पता नहीं चल पा रही है। पहले भी मुकदमा किया था, अब कर दिया है तो मुकदमा झेल लेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  आईएमए चेयरमैन डॉ. सुनील चौधरी को दिल्ली से आई खौफनाक कॉल!

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर किया हमलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कांशीराम कालोनी में मंत्री कपिल देव ने सुगागिनों को बांटी साडीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  आईएमए चेयरमैन डॉ. सुनील चौधरी को दिल्ली से आई

Read More »