घुसपैठी मुसलमानों को बाहर करवाने सड़कों पर उतरेंगे क्रांति सैनिक

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना और शिवसेना द्वारा आगामी 4 सितंबर को जनसंख्या नियंत्रण कानून, वक्फ बोर्ड को सिरे से भंग करने और रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपठी मुस्लिमों को देश से बाहर करने की मांग को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदांे में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

क्रांति सेना के शहर की प्रकाश मार्किट स्थित कार्यांलय पर आयोजित पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा व संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि देश के अंदर तेजी के साथ बढ़ रही मुस्लिम आबादी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। यदि समय रहते विस्फोटक रूप से बढ़ रही मुस्लिम आबादी पर अंकुश नहीं लगा तो भारत में बंगलादेश जैसे हालातांे को रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज केंद्र व कई राज्यों मे सत्तारूढ़ है, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज भाजपा सरकार भी मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति पर चलने लगी है, उन्होंने वक्फबोर्ड को भी हिंदू विरोधी संस्था बताते हुए कहा कि कि देशभर में हिंदुओं के बेशकीमती जमीनों पर आज वक्फ बोर्ड का कब्जा हो चुका है। वक्फ बोर्ड के अधिकारी जिसे चाहे उस संपत्ति पर अपना अधिकार जमा देते हैं और हिंदुओं को उस संपत्ति से अपना अधिकार छोड़ना पड़ता है, जबकि देश में वक्फ बोर्ड की कोई आवश्यकता नहीं है। इसमें संशोधन करने के बजाय इसे पूरी तरह भंग किया जाना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर महासचिव पंडित संजीव शंकर ने रोहिंग्या बगलादेशी घुसपेठियो को अब तक देश से बाहर नहीं करने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 से पूर्व देश में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़े आंदोलन चलाए और सत्ता में आने पर इन घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की बात कही थी, लेकिन तीसरे टर्म में आने के बाद भी भाजपा सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि इन घुसपेठियों की संख्या आज बढ़कर करोड़ों में पहुंच चुकी है। उन्होंने 4 सितंबर को होने वाले विशाल प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ताआंे को दोपहर 12 बजे प्रकाश मार्किट कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्नान किया। बैठक में भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडल प्रमुख शरद कपूर व महिला मोर्चा अध्य्क्ष पूनम चौधरी ने कहा कि क्रांति सेना एक मात्र ऐसा संगठन है, जो राष्ट्रीय और जनहित के मुद्दांे पर खुल कर बोलता है। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शरद कपूर मंडल अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के आलोक अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ वेदप्रकाश शर्मा, शिव सेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, क्रांति सेना जिला प्रभारी आनद प्रकाश गोयल, महिला जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, देवेंद्र चौहान, नरेंद्र ठाकुर, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, ओमकार पंडित, संजय गोयल, ललित रुहेला, आशीष मिश्रा, मंगत राम, उज्ज्वल पंडित, शैलेन्द्र विश्कर्मा, ब्रजपाल कश्यप, राजन वर्मा, चेतन देव विश्वकर्मा, अंकुर जैन, राजेंद्र तायल, मिथलेश देवी, प्रदीप जैन, हेमकुमार कश्यप आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  साइड के विवाद में कार सवार सहित भाजपा नेता की पिटाई

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  हादसे में मर गई थी महिला, स्वास्थ्य कर्मी ने चुरा लिए कुंडलकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी ने सफाई कर्मचारियों को दिया पसंदीदा तोहफापालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »