स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के निधन पर शोक

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के अकास्मिक निधन के कारण पालिका कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। नगरपालिका परिषद् के सभागार में शोक सभा का आयोजन करते हुए पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने अशोक गोयल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर अपनी श्र(ांजलि अर्पित की।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इसके उपरांत पालिका सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें ओमबीर सिंह ने कहा कि अशोक गोयल द्वारा अपना पूर्ण जीवन कर्मचारी हित के कार्याे को समर्पित कर दिया था तथा उनके द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिये सदैव कार्य किया जाता रहा है, कई बार उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर भी उनके द्वारा विश्राम नहीं किया गया। अशोक गोयल के निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है।

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने जयंती पर वीरांगना फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष मौहम्मद सालिम ने कहा कि मुझे जिला अध्यक्ष बने हुए मात्र एक वर्ष ही हुआ है तथा इस एक वर्ष में दो बार अशोक गोयल से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ तथा कर्मचारी हित के लिए अशोक गोयल के विचारों का गहरा प्रभाव मुझ पर पड़ा है। पालिका शाखा अध्यक्ष बृजमोहन एवं महामंत्री विकास शर्मा, पूर्व महामंत्री सुनील वर्मा द्वारा भी अशोक गोयल के निधन पर अपना गहरा शोक प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका को जमीन देने को तैयार नहीं दो गांवों के किसान

शोक सभा में कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव, के अलावा लिपिक मैनपाल सिंह, कैलाश नारायण, संदीप यादव, विजय जैन, गगन महेन्द्रा, तनवीर आलम, प्रवीण कुमार, फिरोज खाँ, मनोज कुमार, मोहन वैद्य, नदीम खाँ, गययूर अहमद, निपुण कन्नौजिया, विवेक, नितिन कुमार, वसीम, सोनू मित्तल, अशोक पाल, आकाशदीप, अमित गोस्वामी, मनीष, गोपी वर्मा आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे और दो मिनट का मौन रखते हुए अशोक गोयल की अपना श्रदांजलि अर्पित की गई।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे के बीच एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान पहुंचे मंत्री कपिल देव, सुनी खिलाड़ियों की बात
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *