जुमे की नमाज के बाद लहराया ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर 

सहारनपुर- शहर में जुमे की नमाज के बाद एक युवक ने पोस्टर निकाला और लहराने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। महानगर में जुमे की नमाज के दौरान एक युवक ने ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम का पोस्टर लहराया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। काफी जद्दोजहद के बाद उससे पोस्टर छीन लिया और अपने साथ ले गई। महानगर की जामा मस्जिद में शुक्रवार दोपहर एक बजे नमाज शुरू हुई। नमाज अदा होने के बाद नमाजी अपने-अपने घर की ओर जाने लगे, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने अपनी जेब में से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा पोस्टर निकालकर लहराना शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे वहां से ले गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े बंदोबस्त किए थे। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरनगर मंदिर पर हिंदू संगठनों के नेताओं का धरना, गौरव स्वरूप ने पहुंचकर दिया साथ
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *