MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत लागू हुई आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एवं लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चुनाव कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत की गयी निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त सभी अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रिटिकल और वुल्नरेबिल बूथों का स्थलीय निरीक्षण करें, चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध शराब व शस्त्रों की बिक्री करने वाले व्यक्तियों तथा लोगों को डरा और धमका कर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए कहने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरु( त्वरित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं क्षेत्र मे कोई ऐसा व्यक्ति शस्त्रधारक नही होना चाहिए, जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो।

तत्पश्चात एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एफएसटी एव एसएसटी की टीम पूरी तरह क्रियाशिल रहे तथा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग होती रहे, सूचना तंत्र को अधिक से अधिक सक्रिय कर पूरी टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये जा सके तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल व अन्य राज्यों से प्राप्त पुलिस बल के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ पानी, बिजली, शौचालयों स्नानागार सहित वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखे, जिससे उन्हे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे साथ ही केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन कर लोगों को निर्भीक एवं स्वतंत्र वोटिंग करने के लिए प्रेरित करें। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, चुनाव सेल प्रभारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में सपा नेताओं के दो मैरिज हॉल पर दो दिन तक बुलडोजर एक्शन, 50 लोग बेघर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का गवाह बना यूपीः डॉ. सोमेन्द्र तोमरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी के सहयोग से चमका मुजफ्फरनगरइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को लेकर भी रिपोर्टों

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »