तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

दतियाना गांव का निवासी था मृतक युवक, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में पचेड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांधी कॉलोनी के पास उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़

मृतक की पहचान गुड्डू पुत्र सतबीर निवासी गांव दतियाना थाना छपार के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार गुड्डू तेज गति से बाइक चला रहा था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक डिवाइडर से जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही या पोस्टमार्टम करवाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की सहमति के बिना किसी भी कानूनी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। इस कारण पंचनामा भरने के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर

Also Read This

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  महिला सशक्तिकरण की दौड़ में दिखा महिला शक्ति का जोशजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »