अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 10 लोगों की मौत, 250 से अधिक घायल

काबुल- सोमवार सुबह 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 250 से ज्यादा घायल हुए है। बताया गया है कि भूकंप ने बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ शहर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा समंगन प्रांत में भी भारी नुकसान हुआ है।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, यह भूकंप मजार-ए-शरीफ के पास 28 किलोमीटर गहराई में आया। इस शहर की आबादी लगभग 5.23 लाख है समनगान प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता समीम जॉयंदा ने बताया कि मृतकों और घायलों के आंकड़े सोमवार सुबह तक मिली अस्पताल की रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान में फिर भूकंप: 5.3 तीव्रता, रविवार की तबाही के बाद फिर हिली धरती
Share This Article