25 लाख का 68 किलो गांजा बरामद, एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत में ऊंचे दामों पर बेचते थे शातिर तस्कर, एक तस्कर हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 68 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक ह्युंडई सेंट्रो कार भी पुलिस ने जब्त की है। जबकि आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में मीरापुर पुलिस की इस कामयाबी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 9 सितंबर को मीरापुर पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार को रोकने का इशारा किया गया। कार चालक ने पुलिस को देखकर वाहन वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 68 किलो गांजा बरामद किया गया। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि

गिरफ्तार आरोपी रमेश (50 वर्ष) पुत्र रूपचंद निवासी कुटेनी रोड, दलवीर नगर, थाना किला, जिला पानीपत (हरियाणा) है। फरार आरोपी संजय पुत्र गुलाब, निवासी विद्यानंद कालोनी जनपद पानीपत (हरियाणा) बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी रमेश पहले भी आबकारी व धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में रमेश ने बताया कि वह अपने फरार साथी संजय के साथ मिलकर उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत आदि क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे, जिससे मोटा मुनाफा कमाया जाता था। मंगलवार को भी वे उड़ीसा से गांजा लेकर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने 68 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) के साथ ही एक ह्युंडई सेंट्रो कार (यूके 08 एए 9407) बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना मीरापुर प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक मोहित कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना की और फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटल चौक को लेकर सियासी टशन, टाउनहाल में टेंशन

Also Read This

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  युवाओं को रोजगार उपलब्धता भाजपा सरकारों की प्राथमिकताः कपिल देवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आईआईए की श्रम कानून मीटिंग में उद्योगों को मिली व्यावहारिक जानकारीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »