कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश

नईदिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को बारिश शुरू हो गई। कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया और कई इलाकों में दृश्यता कम रही। घने कोहरे की वजह से सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें विलंबित और रद्द होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की मोटी परत छाए रहने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय  हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। राजधानी में हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से हवा में आंशिक सुधार आ सकता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान  के मुताबिक बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 12 से 20 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर कांवड़ियांे संग जमकर नाचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच गौशाला का जायजा लेने निकले एडीएम नरेन्द्र बहादुरजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »