MUZAFFARNAGAR–रामलला के नाम पर जगाई स्वच्छता की अलख

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के अपने धाम श्रीराम मंदिर में बाल स्वरूप में आने का जश्न अब भारत वर्ष के साथ ही दुनिया भर के सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों के बीच दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर रविवार की गलन भरी सुबह को भीषण शीतलहर, कड़ाके की ठंड, कोहरा और धुंध के बीच श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियों के बीच स्वच्छता की अलख जगाने के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार लोगों को साथ लेकर सड़कों पर उतरी नजर आई। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप कोहरे की चादर में लिपटी सुबह भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं एवं सभासदों तथा समाजसेवियों के साथ सड़कों पर उतरे। इन जनप्रतिनिधियों ने शिव मूर्ति से विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। शिव मूर्ति के आसपास झाड़ू लगाई, अपने हाथों से कूड़ा उठाया, मंदिर क्षेत्र की पानी से धुलाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का प्रेरक संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अरूपा गायत्री ने किया ओडिसी नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर में होने जा रही श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के तीर्थ स्थानों और मंदिरों की साफ सफाई करने और इसके लिए विशेष साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाने के आह्वान के क्रम में रविवार की सर्द सुबह शहर की हृदय स्थली शिव चैक पर शिव मूर्ति मंदिर के परिसर व आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों के साथ हाथों में झाूड़ू और पानी लेकर शिव मूर्ति के चारों ओर जाने वाले मार्गों पर साफ सफाई करते नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  ताजा कूड़ा हटवाने को पालिका खर्च करेगी 1.74 करोड़


जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने भगत सिंह रोड, गोल मार्किट, रूड़की रोड और मेरठ रोड की ओर साफ सफाई की। मंत्री कपिल देव तो सफाई कर्मचारियों की पावड़ी और तसला लेकर खुद ही कूड़ा करकट अपने हाथों से उठाने में जुटे नजर आये। उन्होंने शिव मूर्ति परिसर में रखे गये कूड़ेदान को भी अपने हाथों से उठाया और कूड़ा पालिका के कूड़ा वाहनों में स्वयं ही पलटते रहे। इसके साथ ही गोल मार्किट में भी उन्होंने पहले झाड़ू लगाई और फिर पावड़ी और तसला लेकर अपने हाथों से कूड़ा करकट सफाई कर्मचारी के रेहडे तक भरा। यह देखकर सभी प्रभावित नजर आये। इसके साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने शिव मूर्ति के पिछले परिसर और भगत सिंह रोड पर झाड़ू लगाई तथा कूड़ा उठाया। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और उनके पति गौरव स्वरूप ने भी शिव मूर्ति परिसर और रूड़की रोड पर झाड़ू लगाई और साफ सफाई की। मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका से पानी की जेट मशीन मंगाकर अपने हाथों से शिव मूर्ति के बाहरी परिसर की झाड़ू लगाने के बाद धुलाई की और सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-सौतेली मां के नाम तीन करोड़ की सम्पत्ति करने से नाराज बेटों ने कराई पिता की हत्या


इस अवसर पर अपने संदेश में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में तीर्थक्षेत्रों व मंदिरों को स्वच्छ बनाया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, राजीव गर्ग, बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक, दीपक मित्तल, अर्जुन प्रजापति, पंकज गुप्ता, रोहित जैन अप्पू सहित नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »