एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल का प्रांगण बुधवार को भक्ति-भाव और उत्साह के रंगों में सराबोर रहा। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कान्हा और राधा के रूप में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा और मंचीय लीलाओं से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा विद्यालय वृंदावन के वैभव में ढल गया। मंच पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई श्री कृष्ण रासलीला, भक्ति गीतों और सजीव झांकियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति, उनके जन्मोत्सव के उल्लास से परिपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। विद्यालय में पहुंचे अभिभावकों का स्वागत बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित बैज लगाकर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने नन्हें राधा-कृष्ण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय में कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सुसज्जित होकर मंच पर आए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तथा बाल लीलाओं का सजीव चित्रण कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। मनमोहक बाल गोपालों और सुसज्जित गोपिकाओं ने रासलीला की मधुर लय पर नृत्य प्रस्तुत किया। भावपूर्ण भक्ति गीतों और संगीत की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्ति और आनंद में डूब गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें प्रेम, करुणा, सादगी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धर्म और कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने रोशन की गरीबों की दीपावली


प्रधानाचार्या ने बताया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने अंतर-सदनीय बुलेटिन बोर्ड सजावट प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कला और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। हाउस मास्टर्स के मार्गदर्शन में प्रत्येक टीम ने भगवान श्री कृष्ण-हृदय के बाँसुरी वादक थीम पर अपने बोर्ड सजाए, जिनमें जटिल बॉर्डर डिज़ाइन, कलात्मक कृष्ण चित्रांकन और रचनात्मक रंग संयोजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Also Read This

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग के मोटल में कार्य मिला अधूरा, ईओ डॉ. प्रज्ञा हुई नाराजगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जोशीला वीडियो, हवालात में आते ही अक्ल हुई दुरूस्तइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »