नई दिल्ली: मालेगांव ब्लास्ट केस में एक अहम फैसला सामने आया है। साध्वी प्रज्ञा समेत सात आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर सियासी बहस छिड़ गई है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का एक पुराना पॉडकास्ट इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “मैंने वही बोला जो उस वक्त रिकॉर्ड में था, हालांकि उसे सिर्फ पार्टी के भीतर बताया था, सार्वजनिक तौर पर नहीं। उस समय जो पूछा गया था, उसका जवाब दिया। लेकिन अब लगता है कि मुझे ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। भगवान, लाल या सफेद, ये विचारधाराएं हैं, आतंकवाद नहीं।”

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर





