उद्यमियों ने मंत्री सोमेन्द्र तोमर संग किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन हॉल में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्यजनों, अधिकारियों और उद्यमियों ने मिलकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला उद्योग उपयुक्त जास्मीन फौजदार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं अंकुर दुआ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग सत्र का संचालन पतंजलि योगपीठ मुजफ्फरनगर चैप्टर के मुकुल दुआ एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। फेडरेशन से जुड़े उद्यमी सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर तन-मन-आत्मा को जागृत करने वाले आसनों का अभ्यास किया।

इस मौके पर उपस्थित सभी ने नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया। फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता का स्थायी संदेश देने की दिशा में एक सतत प्रयास है। योग करें, निरोग रहें- इस संदेश को आत्मसात करते हुए सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया। फेडरेशन अध्यक्ष नील कमल पुरी, महासचिव अभिषेक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंकुर गर्ग, पंकज जैन, अभिषेक गुर्जर, कार्तिक अग्रवाल, आशीष गर्ग, रोहन मित्तल, आशीष बंसल सहित कई प्रमुख उद्यमी, भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। फेडरेशन पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण महापर्व के छठे दिन जैन समाज ने उत्तम संयम धर्म की पूजा कर मनाया सुगंध दशमी पर्व

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गन्ना उत्पादन में गिरावट से किसानों पर आर्थिक संकट, 3200 करोड़ के नुकसान का दावास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीजे के विवाद में युवक को गोली मारी, मेरठ में मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छतभाकियू

Read More »